इस महीने आ रही हैं ये बेहतरीन कारें, कम बजट में मिलेंगे शानदार फीचर्स,नई कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर

Photo of author

By gyanjunction.com


Upcoming Car Launches in March 2024 : वर्ष 2024 भारतीय ऑटो बाजार के लिए अब तक काफी अच्छा रहा है। कई बड़ी कंपनियों ने अपने वाहन लॅान्च किए हैं। इनमें ICE इंजन और EV दोनों शामिल है। साथ ही कई मॅाडल्स के अपडेट वर्जन भी पेश किए गए हैं।

Upcoming Car Launches in March 2024

बीते महीनों की तरह ही इस महीने यानि मार्च-2024 में भी कई कार कंपनियां अपने प्रोडक्ट लॅान्च करने की योजना बना रही है। चलिए इस महीने में आने वाली कारों के बारे में जानते हैं |

Hyundai Creta N Line

Upcoming Car Launches in March 2024

घरेलू बाजार में बेहद लोकप्रिय हुंडई क्रेटा को एन लाइन नाम से नए वर्जन के रूप में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को आधिकारिक तौर पर 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

हुंडई क्रेटा एन लाइन 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। यह 158 बीएचपी की पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन में 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है।

Upcoming Car Launches in March 2024

Tata Nexon Dark Edition

Upcoming Car Launches in March 2024

टाटा मोटर की नेक्सॉन शुरुआत से ही घरेलू बाजार में शानदार बिक्री हासिल कर रही है। लेकिन पहले से ही कई एडिशन में उपलब्ध यह कार मार्च के पहले सप्ताह में डार्क एडिशन के तौर पर लॉन्च की जाएगी। नई टाटा नेक्सन शानदार डिजाइन और उन्नत सुविधाओं के साथ पहले से ही पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक संस्करणों में उपलब्ध है। वहीं कंपनी इस कार को सीएनजी फॉर्म में भी लॉन्च कर सकती है। नेक्सन की कीमतें 8.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

Upcoming Car Launches in March 2024

Mahindra XUV300 Facelift

Upcoming Car Launches in March 2024

भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय महिंद्रा कंपनी की XUV300 को जल्द ही फेसलिफ्ट के रूप में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस एसयूवी के लॉन्च की घोषणा नहीं की है।

हालांकि हमें उम्मीद है कि इसे मार्च के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के समय आधिकारिक तौर पर कीमतों का भी खुलासा किया जाएगा। खबर है कि इस कार में पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स मिलेंगे।

Upcoming Car Launches in March 2024

BYD Seal EV

Upcoming Car Launches in March 2024

खबर ये है कि कम समय में भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हो चुकी बीवाईडी (बिल्ड योर ड्रीम) कंपनी 5 मार्च को अपनी तीसरी कार ‘सील’ ईवी लॉन्च करेगी। एक बार चार्ज करने पर यह कार 570 किमी की रेंज प्रदान करेगी। इसे हाल ही में जिनेवा मोटर शो के दौरान अनवील किया गया है।

भारतीय बाजार में यह इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 और Hyundai Ioniq 5 जैसी कारों को टक्कर देगी। BYD कंपनी द्वारा लॉन्च की जाने वाली नई SEAL इलेक्ट्रिक कार में आधुनिक डिजाइन और शानदार फीचर्स होंगे।

यह नवीनतम सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है। BYD SEAL की शुरुआती कीमत रु. 55 लाख होने का अनुमान है। हालांकि कंपनी इस कार की कीमत का आधिकारिक तौर पर खुलासा लॉन्च के समय करेगी। हमें उम्मीद है कि बुकिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। Upcoming Car Launches in March 2024

1 thought on “इस महीने आ रही हैं ये बेहतरीन कारें, कम बजट में मिलेंगे शानदार फीचर्स,नई कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर”

Leave a Comment